पहला चुनाव था फिर भी भरपूर प्यार मिलाः राकेश अग्रवाल रेडीमेड
ग्वलियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में सहसचिव पद पर हार का सामना करने वाले क्रियेटिव हाउस के राकेश अग्रवाल रेडीमेड ने कहा है कि यह उनका पहला चुनाव था और लोगों का जो प्यार मिला वह अविस्मरणीय है, जो मेरे दिल में हमेशा रहेगा।
राकेश अग्रवाल रेडीमेड ने कहा कि चेंबर के मतदाताओं ने उन्हें अपार स्नेह दिया और वह उसे भूल नहीं पायेंगे। राकेश अग्रवाल ने कहा कि वह चेंबर और उससे जुड़े आम व्यापारियों के मुददे उठाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ेंगे। राकेश अग्रवाल रेडीमेड ने कहा कि मैं चेंबर से जुड़े हर छोटे बड़े व्यापारियों का सेवक बनकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये हरसंभव प्रयास करता रहूंगा। राकेश अग्रवाल रेडीमेड ने उन्हें क्रियेटिव हाउस से सहसचिव प्रत्याशी बनाये जाने पर क्रियेटिव हाउस का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि संयुक्त अध्यक्ष पद पर जीते सुरेश बंसल के वह सदैव आभारी रहेंगे, जिन्होंने उन्हें व्यापार जगत से जुड़े क्षेत्र में सेवा का मार्ग दिखाया।