हर घर के आंगन में होना चाहिए तुलसी का एक पौधा --अनूप मिश्रा
मां के पुण्य स्मरण दिवस को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन, तुलसी के पौधे किये वितरित, एवं भंडारे प्रसादी के वितरण के साथ बनाया यादगार
ग्वालियर 14 जुलाई मंगलवार को झंग बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोड़ा ने अपनी माताजी संतोष अरोड़ा के पुण्य स्मरण दिवस को एक यादगार दिवस बनाते हुए सर्वप्रथम पूजा अर्चना के साथ सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया तत्पश्चात आयोजन में उपस्थित हुए श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे का वितरण किया जिस प्रकार सभी श्रद्धालु प्रसन्न हुए आयोजन में पधारे सभी ने भंडारे प्रसादी ग्रहण की आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं सांसद अनूप मिश्रा जी, झंग बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोड़ा, पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा, हनुमान नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रमोद पाहवा,मंजू अरोरा,सुभाष अरोड़ा,मधु अरोरा, अशोक(सूरज) पिंकीअरोरा ,विशाल बत्रा ,आदित्य याशिका अरोरा ,अनुज लीशा अरोरा , अमित अरोरा (टिंकू ) ,प्रतीक अरोरा (बाबू) आराध्या ,क्रधा,अनुषा,निर्वेद अरोरा, मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे