सुरेश बंसल का जादू सिर चढ़कर बोल रहा, सभी की नैय्या पार लगा सकते हैं?
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेश बंसल का जादू चेंबर सदस्यों, व्यापारियों व उनके परिजनों के बीच सिर चढ़कर बोल रहा हैं। बेहद लोकप्रिय और सामाजिक रूप से ख्यात सुरेश बंसल के मंगलवार को व्यापारिक संवाद, भजन एवं नृत्य सहित दाल बाटी के आयोजन में भारी भीड़ उमड़ी। चेंबर व क्रियेटिव हाउस से जुड़े सदस्य अपने परिवार सहित यहां आये और सभी कार्यक्रमों का आनंद लिया।
सुरेश की अदा निराली
क्रियेटिव के तारणहार बने सुरेश बंसल इन दिनों अपने सभी साथी प्रत्याशियों को साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को आने वाले सभी सदस्यों को स्वयं भोजन के दौरान मुलाकात की और अपने हाथ से मिठाई चूरमे का लडडू भी खिलाया। सुरेश बंसल का यह सरल व्यवहार देखकर चेंबर सदस्य व उनके परिजन भी बेहद प्रसन्न दिखे और सभी ने क्रियेटिव हाउस के सभी प्रत्याशियों को समर्थन का वायदा भी किया। कार्यक्रम के दौरान सुरेश बंसल अग्रणी भूमिका में थे और सभी से खुलकर मिले।
संदीप, राकेश रोम, राकेश रेडीमेड व अजय गोयल भी मिले
सुरेश बंसल के आयोजन के दौरान उपाध्यक्ष पद उम्मीदवार संदीप नारायण अग्रवाल सहित सचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रोम, सहसचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रेडीमेड, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी अजय गोयल भी सभी आने वालों से मिले और हाथ जोड़कर समर्थन मांगा।