क्रियेटिव प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेंः ओमप्रकाश अग्रवाल
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में क्रियेटिव हाउस के उपसंयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल ने मंगलवार को कहा है कि चेंबर चुनावों में चेंबर के सभी सदस्य क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव प्रत्याशी डा. राकेश अग्रवाल रोम, सहसचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रेडीमेड व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी अजय गोयल के पक्ष में ही मतदान करें।
मंगलवार को इस प्रतिनिधि से चर्चा में क्रियेटिव हाउस के उपसंयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वह डा. वीरेन्द्र गंगवाल के आमंत्रण पर कुछ कार्य से वहां चले गये थे, लेकिन उनकी निष्ठा पूरी तरह से क्रियेटिव हाउस में है और क्रियेटिव हाउस से बाहर जाने का सवाल ही नहीं उठता।