निगमायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएं

जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं का निराकरण गंभीरता पूर्ण के साथ संतुष्टिपूर्ण करें तथा जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों का निराकरण समय सीमा में किया जाए। यह निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई में दिए। सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में गुब्बारा फाटक जिंसी नाला निवासी सुखदेव शर्मा ने आवेदन देकर बताया कि वार्ड 65 महेशपुर, अजयपुर गिरवाई में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है, वार्ड 52 प्रीतम पुरम कॉलोनी गली नम्बर 1 गुढा कम्पू के निवासीगणों ने सीवर के गंदे पानी के भराव की समस्या का स्थायी निराकरण करने, वार्ड 19 भगत सिंह नगर एवं रचना नगर के निवासीगणों ने सीवर समस्या का स्थायी समाधान करने निगमायुक्त को आवेदन दिये। जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 42 से अधिक आवेेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश निगमायुक्त ने दिए।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->