कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में 130 आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई


ग्वालियर  कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जन-सुनवाई में 130 आमजनों की समस्यायें सुनी गईं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जन-सुनवाई में पहुँचे लोगों को अपने कक्ष में बुलाकर सम्मानपूर्वक एक – एक कर समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के सभागार में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत व अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद ने आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया। जनसुनवाई में कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 70 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही शेष 60 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये आवश्यक टीप के साथ दिए गए। संयुक्त कलेक्टर सुरेश कुमार बरहादिया व एसडीएम झाँसी रोड अतुल सिंह ने भी जन सुनवाई में आए लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए उनके आवेदन प्राप्त किए।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->