दुर्गम रास्ता तय कर बच्चों का टीकाकरण करने पहुँचीं एएनएम दीपा गौर

ग्वालियर राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण ग्वालियर जिले के आंतरी उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ सहायक नर्स एवं प्रसूति कार्यकर्ता (एएनएम) सुश्री दीपा गौर ने प्रस्तुत किया है।
एएनएम सुश्री दीपा गौर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री सोनिया शाक्य आवश्यक सामग्री लेकर लगभग दो किलोमीटर लंबे कच्चे और दुर्गम रास्ते को पैदल तय कर घाटीगांव विकासखंड के पूरनपुरा गांव पहुँचीं। नियमित टीकाकरण सत्र को मूर्तरूप देने के लिये पहुँचीं दीपा गौर ने पूरनपुरा में 8 माह के रौनक आदिवासी सहित गांव के सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण किया। पूरनपुरा गांव में 25 परिवार निवास करते हैं, जिनमें पाँच वर्ष से कम आयु के आठ बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस सक्रिय पहल से सभी बच्चों को समय पर जीवनरक्षक टीके लगाए गए। एएनएम सुश्री दीपा गौर की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी विशेष रूप से सराहा है। डब्ल्यूएचओ ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर सुश्री दीपा गौर द्वारा किए जा रहे टीकाकरण कार्य को फोटो सहित साझा करते हुए उनके समर्पण को रेखांकित किया है। यह उपलब्धि न केवल ग्वालियर जिले, बल्कि प्रदेश के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणास्त्रोत बनी है। ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भी एएनएम सुश्री दीपा गौर सहित राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में समर्पित भाव से कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की है। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->