विनोद जैन व्हाईट के संयुक्त अध्यक्ष प्रत्याशी होंगे, सुरेश बंसल से मुकाबला होगा

(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में व्हाईट हाउस ने अपना संयुक्त अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया हैं। मार्बल व्यापारी डा. विनोद जैन व्हाईट हाउस से संयुक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे। इस पद पर क्रियेटिव हाउस ने सुरेश बंसल को पहले से ही अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है।
बुधवार देर सायं उपाध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल सन्नी व सहसचिव पद पर दीपक पमनानी की घोषणा के बाद अभी अभी व्हाईट हाउस प्रमुख अरविंद अग्रवाल ने सांध्यदेश डाट काम को चर्चा में बताया कि संयुक्त अध्यक्ष पद पर डा. विनोद जैन हमारे प्रत्याशी होंगे। इसकी विधिवत घोषणा 21 जून को व्हाईट हाउस की कोर ग्रुप मीटिंग में की जायेगी। 

posted by Admin
230

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->