हिंदू महासभा भवन में महाराणा प्रताप जयंती मनाई, चित्र बांटे,
ग्वालियर 17 जून। युवक हिंदू महासभा ने आज हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में हिंदू शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती पर विचार गोष्ठी युवा अध्यक्ष आनंद माहौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सैन थे ।
युवक हिंदू महासभाइयों ने महाराणा प्रताप के चित्रों को हर हिन्दू के घर-घर तक लगवाने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप के चित्रों का वितरण किया। इस अवसर पर हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पांडे शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक, जिला महामंत्री चंद्रशेखर दंडवते, युवा महामंत्री धर्मेंद्र बरेलिया, युवा संगठन मंत्री रोहित जाटव, युवा प्रवक्ता राहुल गुप्ता, अनुराग जाटव , सहित अनेकों उपस्थित थे।