व्हाईट हाउस के सुनील उपाध्यक्ष व दीपक पमनानी सहसचिव पर लडेंगे
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों के लिये व्हाईट हाउस ने दो और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमे उपाध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल सन्नी और सहसचिव पद पर दीपक पमनानी को मैदान में उतारा गया है। जबकि संयुक्त अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी अभी होल्ड रखा गया हैं।
व्हाईट हाउस की कोर कमेटी के 123 सदस्यों की उपस्थिति में यह घोषणा की। व्हाईट हाउस के प्रमुख अरविंद अग्रवाल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल सन्नी और सहसचिव पद पर दीपक पमनानी अनुभवी चेंबर सदस्य है और व्यापारी समाज के लिये सदैव सक्रिय रहते है। उन्होंने बताया कि अभी संयुक्त अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी की घोषणा को होल्ड पर रखा हैं।