शाखा सहयोग के आठ दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन

ग्वालियर।संस्कार प्रकल्प के साथ भारत विकास परिषद शाखा सहयोग ग्वालियर द्वारा  8 दिवसीय बाल संस्कार शिविर  का 29 मई से 5 जून 2026 को पर्यावरण के साथ समापन किया गया। प्रतिदिन  प्रातः 8.00 बजे से 11 बजे तक जे पी बी माइंड स्कूल किरार कॉलोनी  कंपू पर आयोजित  बाल संस्कार शिविर का समापन बच्चों की सुंदर प्रस्तुति के समापन किया गया। शिविर में छोटे छोटे बच्चों ने गायत्री मंत्र, राष्ट्रगान , पर्यावरण पर पेंटिंग, हैंडीक्राफ्ट , डांस , योगा आदि प्रस्तुति उपस्थित अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की।  बच्चों को विभिन्न प्रशिक्षण शाखा के सदस्यों एवं स्कूल के टीचर्स द्वारा दिया गया  । कार्यक्रम का संचालन अशोक गर्ग द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सर्व प्रथम  मां भारती, स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् का गायन किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का मोती की माला से स्वागत कर कार्यक्रम शुरू किया। प्रतिदिन लगभग 35 से 40 बच्चों ने इस शाखा सहयोग के बाल संस्कार शिविर में भाग लिया । 
बाल संस्कार शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के संचालक लक्ष्मीनारायण धाकड़, विशिष्ट अतिथि स्कूल की प्रधानाचार्या नीतू अग्रवाल, एवं स्वदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल थे ।प्रांतीय संयोजक संस्कार प्रमुख विनोद जैन, विकास रत्न एवं विकास मित्र प्रांतीय संयोजक सी ए धर्मेंद्र अग्रवाल शाखा महिला सहभागिता शेफाली सिंघल, संस्कार गतिविधि संयोजक दिनेश अग्रवाल शाखा अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम भारत विकास परिषद के संस्कार प्रमुख विनोद जैन ने कहा कि परिषद हमेशा संस्कार, सेवा के कार्य करती है बच्चों में संस्कार सर्वप्रथम अपनी मां से मिलते है,स्कूल के संचालक लक्ष्मीनारायण धाकड़ ने शाखा सहयोग की प्रशंसा करते हुवे कहा कि भारत विकास परिषद वास्तव में बच्चों में संस्कार के कार्य करना एक सुखद अनुभूति है हम भविष्य में भारत विकास परिषद के कार्यों को अपने स्कूल में करने का प्रयास करेंगे  , अंत में पर्यावरण दिवस पर  मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं  पौधों से सम्मानित किया एवं उपस्थित सभी टीचर्स को शाखा की तरफ से पौधे भेंट किए गए। शाखा एवं स्कूल द्वारा बच्चों की सर्टिफिकेट  एवं स्टेनरी , एवं बच्चों को शील्ड, मेडल से भी सम्मानित किया।बिस्कुट, फ़ल, आदि प्रतिदिन बच्चों को  शाखा की तरफ से बाटे जाते रहे। कार्यक्रम में स्कूल   सभी टीचर्स ,शाखा के सदस्य लगभग,35 सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन  राष्ट्रगान के साथ किया गया।  एवं आभार दिनेश अग्रवाल ने किया आज के  कार्यक्रम में  मुख्य रूप से  सुमन अग्रवाल   रामनाथ अग्रवाल,  रामरतन गर्ग,विनोद कुमार सिंघल, दिनेश चंद्र बंसल, राजकुमार गर्ग,रवि गर्ग ,नंदकिशोर अग्रवाल , पप्पू अग्रवाल, गोपाल दास जैन, कन्हैया लाल सिंघल, रामकृष्ण अग्रवाल, शशि सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, किरण भदौरिया, मधु धाकड़, शिवानी वर्मा पूजा जादौन, मोनिका सोनी, विकास शिवहरे, मीना बेगम,आदि सदस्य उपस्थित रहे।।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->