ग्वालियर विकास प्राधिकरण ने शताब्दीपुरम फेस-3 योजना अंतर्गत विकसित पार्क में किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा शताब्दीपुरम फेस-3 योजना अंतर्गत विकसित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया , उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता एवं वेदप्रकाश शिवहरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन , उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह , साडा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह , जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया , ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव तथा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्वयं पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए अपने निवास से कार्यक्रम स्थल तक इलेक्ट्रिक वाहन से यात्रा की तथा नागरिकों से पर्यावरण-अनुकूल साधनों के उपयोग एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 150 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ग्वालियर के संकल्प के साथ हुआ।