एनएसएस ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया पौधारोपण
ग्वालियर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल कदम व डॉ. राजेश छात्रा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने परिसर में छायादार-फलदार पौधे लगाए और "एक विद्यार्थी-एक पौधा" का संकल्प लिया। इस दौरान "पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता" विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। वरिष्ठ स्वयंसेवक हरिओम यादव सहित नरेन्द्र, निखिल पांडेय, दिव्यांशु आदि स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।