एनसीसी कैडेट्स ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1मुरार में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
आज दिनांक 5 जून 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1मुरार ग्वालियर में संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग की अध्यक्षता में 58 एनसीसी कैडेट्स ने बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग जी , एएनओ एफओ डीपीएस बघेल और सेकंड ऑफिसर मुकेश कुमार जाटव ने कैडेट्स के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।
कैडेट्स ने अन्य पेड़ पौधों में पानी देकर सींचा।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग जी ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अपने जन्म दिवस पर तथा अपने माता पिता के जन्म दिवस पर एक पेड़ अवश्य लगायें ।प्राकृतिक संसाधन का उचित प्रयोग करें । अपने विद्यालय ,अपने शहर, सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें । कूड़े कचड़े को कूड़ेदान में ही रखें। प्लास्टिक बैग पोलीथीन का प्रयोग न करें।
जल को बर्बाद न करें। जल का संरक्षण करें।
इस अवसर पर आर्मी विंग ,नेवी विंग और एअर विंग के कैडेट्स ने अपने भाषण के माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर कडिट अनन्या शर्मा ने अपने चित्रांकन और स्पीच के माध्यम से पर्यावरण को सहजने व संरक्षण के लिए जागरूक किया।
उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व एएनओ एफओ डीपीएस बघेल और सेकंड ऑफिसर मुकेश कुमार जाटव जी ने किया।
इस अवसर पर व्याख्याता अवधेश कुमार पांडेय, व्याख्याता उमेश कुमार पाठक उपस्थित रहे।