ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज चैथे राउण्ड के आखिरी 5 मैच खेले गये। आज चौथे राउण्ड के आखिरी 5 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 3:30 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 45 एवं वार्ड क्रमांक 22 की टीम 45/डी एवं 22/डी के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 23 एवं वार्ड क्रमांक 60 की टीम 23/ए एवं 60/ए के मध्य, तीसरा मैच सायं 5:30 बजे वार्ड क्रमांक 57 एवं वार्ड क्रमांक 56 की टीम 57/एच एवं 56/डब्लू के मध्य खेला गया। चौथा मैच सायं 6:30 बजे वार्ड क्रमांक 56 एवं वार्ड क्रमांक 18 की टीम 56/जे एवं 18/एफ के मध्य खेला गया। आखिरी पांचवा मैच सायं 8:30 बजे वार्ड क्रमांक 60 एवं वार्ड क्रमांक 58 की टीम 60/एच एवं टीम 58/सी के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये गये। मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के संयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ सभी टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। अगले दौर की भिड़ंत आज होगी ।
आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 45 एवं वार्ड क्रमांक 22 की टीम 45/डी एवं 22/डी के मध्य खेला गया। टीम 45/डी ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 22/डी ने 8 ओवर में 135 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 45/डी ने 8 ओवर में 71 रन बनाये और मैच हार गई। मेन ऑफ द मैच लक्की को मिला। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 23 एवं वार्ड क्रमांक 60 की टीम 23/ए एवं 60/ए के मध्य खेला गया। टीम 23/ए ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 60/ए ने 8 ओवर में 32 बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 23/ए ने 3 ओवर में 34 रन बनाये और जीत हासिल की। मेन ऑफ द मैच इन्द्रजीत को मिला। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 57 एवं वार्ड क्रमांक 56 की टीम 57/एच एवं 56/डब्लू के मध्य खेला गया। टीम 57/एच ने 8 ओवर में 99 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 56/डब्लू 31 रन 7 ओवर में बनाकर ऑल आउट हो गई और मैच हार गई। मेन ऑफ द मैच दीपक रजक को मिला।