निगमायुक्त ने निरीक्षण में आमजनों से चर्चा कर जानी समस्याएं

ग्वालिय। शहर की सफाई व्यवस्था एवं बारिश में जलभराव की स्थिति को जांचने के लिए निगम आयुक्त संघ प्रिय ने गुरुवार की सुबह वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजनों ने पानी की समस्या बताई जिस पर निगमायुक्त ने पानी की समस्या को हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सेंट्रल एकेडमी से जनकपुरी तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खाली भूखण्डों में कचरे के ढेर मिले, इस पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए हैं, कि प्रतिदिन यहां पर टिपर वाहन आएं और जिन स्थानों पर कचरे के ढेर लग चुके  हैं, वहां पर सफाई कराई जाए, इसके साथ ही उन्होंने नवीन नाला निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राज राजेश्वरी गार्डन के आगे नहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नहर को पोकलेन मशीन के माध्यम से 10 दिन में साफ करने के निर्देश दिए, साथ ही नवीन नाली निर्माण के निर्देश दिए हैं। वहीं रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वाले क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निर्देश दिए कि नवीन सीवर लाइन स्वीकृत  है, इसका कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए तथा अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई प्लानिंग कर की जाए। दीनदयाल नगर में सिंधिया स्टैच्यू एवं यूनिपेच फैक्ट्री के पास एक साल पहले नाले के लिए बनाई गई पिट के दौरान खुदी सडक का पेचवर्क नहीं होने पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई, उन्होंने 7 दिन में पेचवर्क करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यूनिपेच फैक्ट्री रोड पर नाला साफ करने के बाद मलबा नहीं उठाए जाने पर निगमायुक्त ने डब्ल्यूएचओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड 19 दलित बस्ती के निवासी गणों ने बताया कि पानी का कनेक्शन होने के बाद भी पानी नहीं आ रहा है, जिस पर निगमायुक्त ने तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । 

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->