चेंबर चुनावः आईस टी व थैले बांटने का आरोप

- मैं कंपनी का काम कर रहाः बाबा
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स में अभी चुनावों की घोषणा नहीं हुई है इसीलिये आचार संहिता भी नहीं लगी है, लेकिन चेंबर के विभिन्न पदों के प्रत्याशी विभिन्न मामलों में एक दूसरे को घेरने में लगे हैं। अब व्हाईट हाउस के कोषाध्यक्ष प्रत्याशी मनोज अग्रवाल बाबा पर कुछ लोगों ने चाय के पैकेट आईस टी व थैला बांटने के आरोप लगाये है। इन लोगों ने कहा कि मनोज अग्रवाल बाबा चेंबर चुनावों के दौरान ऐसा नहीं कर सकते।
जबकि कुछ चेंबर सदस्यों व व्हाईट हाउस से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी कोई आचार संहिता नहीं लगी है और न ही चेंबर चुनावों की अधिसूचना जारी हुई हैं। अतः मनोज अग्रवाल बाबा अपना व्यवसाय करने के लिये स्वतंत्र है, उन पर बाघ बकरी चाय का थोक का काम है तो कंपनी पालिसी के तहत वह काम कर रहे हैं तो इसमे बुरा क्या हैं और न हीं वह कोई गलत काम कर रहे है। 
मैं ईमानदार व्यापारी, कंपनी की आईस टी लांच कर रहाः मनोज अग्रवाल बाबा
इधर व्हाईट हाउस से कोषाध्यक्ष प्रत्याशी मनोज अग्रवाल बाबा ने उत्तरी मप्र की सबसे फास्ट न्यूज वेबसाईट सांध्यदेश डाट काम से कहा कि वह बाघबकरी के थोक वितरक है और अभी कंपनी ने आईस टी लांच की है, तो कंपनी के एजेंट व सेल्समैन व्यापारी समाज के लोगों व उनके घर के सदस्यों को कंपनी की पालिसी के तहत चाय व थैला पहली बार टेस्ट के लिये दे रहे हैं, ताकि ग्राहक पसंद आने पर इसकी खरीददारी कर सकें। इसमे कुछ चेंबर सदस्यों को मिल भी गया तो बुरा क्या है, क्या चेंबर सदस्य व्यापारी नहीं हैं। 

posted by Admin
307

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->