कुक्कू पीछे नहीं हटे, चेंबर की असाधारण सभा की बैठक 12 को
(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। चेंबर चुनाव बढ़ाये जाने की मांग को लेकर अड़े संजीव अग्रवाल कुक्कू व 116 चेंबर सदस्य अपनी मांग से पीछे नहीं हटे है। इसी कारण अब चेंबर आफ कामर्स की असाधारण सभा की बैठक बुलाने का निर्णय गुरूवार को चेंबर कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है। अब असाधारण सभा की बैठक 12 जून को होगी।
चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल व सचिव दीपक अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में गुरूवार को तय हो गया कि संजीव अग्रवाल कुक्कू व 116 सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र के बाद असाधारण सभा की बैठक तो बुलाना अनिवार्य है। अतः असाधारण सभा की बैठक 12 जून को बुलाने की सहमति बनी है। चेंबर सूत्रों के मुताबिक बैठक ठीक सायं 4 बजे शुरू हुई। 165 सदस्यों में से कार्यकारिणी के 135 सदस्य उपस्थित थे। शुरू में थोड़ी बहस भी कुछ सदस्यों के बीच हुई, लेकिन अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, सहसचिव पवन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष संदीप नारायण ने वाकचातुर्यता व समझदारी का परिचय देकर सबको समझाईश दी कि चेंबर संविधान की धारा 17-5 के तहत चेंबर चुनाव एक बार से ज्यादा बढ़ाये ही नहीं जा सकते। अतः निर्धारित तिथि 18 जुलाई से पहले ही चुनावा कराना ही होंगे।
इधर कुक्कू ने भी स्पष्ट कहा कि मैं 116 चेंबर सदस्यों का विश्वास लेकर उनका प्रतिनिधि बनकर बैठा हूं इसीलिये मैं चुनाव अवधि बढ़ाने का पत्र वापस नहीं ले सकता। इसके बाद अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल ने व्यवस्था दी कि चलिये असाधारण सभा बुलाकर ही इस मैटर का पटाक्षेप करते हैं। अब चेंबर की असाधारण सभा 12 जून को चेंबर भवन में होगी।
चेंबर चुनाव समय पर हीः प्रवीण अग्रवाल
चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल का कहना है कि चेंबर चुनाव असाधारण सभा की बैठक के बाद भी निर्धारित तिथि 18 जुलाई से पूर्व ही कराये जाने की तैयारी है।
हम सच्चाई की राह परः कुक्कू
चेंबर के चर्चित व्यापारी नेता संजीव अग्रवाल कुक्कू का कहना है कि वह चेंबर में सच्चाई की राह पर चलते है, इसीलिये उन्हें व्यापारियों का पूरा समर्थन रहता है। कुक्कू ने कहा कि उन्हें झुकाने पत्र वापस लेने के लिये बहुत एप्रोच किये गये, बहुत दबाब बनाये गये, लेकिन वह किसी भी दबाब में नहीं आये। कुक्कू ने कहा कि असाधारण सभा की बैठक में भी वह चुनाव तिथि आगे सरकाये जाने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे।