दतिया के मंच पर दिखा नन्हे कलाकारों का धमाल, ‘सुपर-30 डांस प्रतियोगिता’ में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

दतिया। जिले की उभरती हुई नृत्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उनके हुनर को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से जितेंद्र गुरु अकादमी द्वारा होटल ब्लू स्टार में ‘सुपर-30 डांस प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपने शानदार डांस प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप मे  भाजपा के वरिष्ठ नेता कालीचरण कुशवाहा एवं डॉ आलोक सोनी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप से कलाकार शगुफ्ता खान झाँसी भी उपस्थित रहीं, जो इस प्रतियोगिता की जज भी रही।कार्यक्रम में कोरियोग्राफर राजा खान ,विशाल कुशवाहा, एवं रोशनी कुशवाहा, का साल उड़ाकर  कर सम्मान किया गया। सम्मान के क्रम में भाजपा महामंत्री संघमित्रा का भी सम्मान किया गया ।पत्रकारों के सम्मान में श्री जितेंद्र गोस्वामी, दीपक श्रीवास्तव ,एवं किशन अहिरवार जी का सम्मान किया गया। जिला चिकित्सालय दतिया में नर्सिंग ऑफिसर ज्योति नरवरिया , मध्य प्रदेश में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट राधा यादव धाविका का स्मृति चिन्ह, शाल उड़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दतिया के प्रसिद्ध कहानीकार श्री राज बौहरे जी व वीणा उपाध्याय  विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने बॉलीवुड, लोक एवं फ्यूजन डांस की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर मंच पर ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नन्हे डांसर्स के आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दक्ष चैहान ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान आशी ने प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से देव जोशी ,मिस्त्री गुप्ता, ज्योति अदना, एवं पाखी गुप्ता, ने प्राप्त किया।मनु कुशवाह चतुर्थ स्थान पर रहे वही सृष्टि कुशवाहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका  निभाते है इसी बीच ‘गुरु म्युजिकल ग्रुप’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जितेंद्र गौतम (गुरु) द्वारा किया गया। जबकि मंच संचालन ऋषिराज मिश्रा ने प्रभावी ढंग से किया। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला, अंत मे जितेंद्र गुरु ने आभार व्यक्त किया।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->