विश्व पर्यावरण दिवस पर शताब्दीपुरम फेज-4 योजना में वृक्षारोपण होगा
ग्वालियर| विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा शताब्दीपुरम फेज-4 योजना में प्रातः 9 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्षगण वेदप्रकाश शिवहरे एवं सुधीर गुप्ता तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया जाएगा।