टैक्स बार एसोसिएशन ग्वालियर के निर्वाचन संपन्न

 ग्वालियरl टैक्स बार एसोसिएशन, ग्वालियर के वर्ष 2026-2028 हेतु निर्वाचन सत्कार गेस्ट हाउस, सिटी सेंटर, ग्वालियर में सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन की एकता एवं गरिमा का परिचय दिया।
निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन श्री जे.सी. गोयल एडवोकेट, CA श्री गिरीश मालपानी जी एवं CA श्री अजय सिंघल जी द्वारा निर्वाचन अधिकारी के रूप में निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। एसोसिएशन ने उनके सफल संचालन हेतु आभार व्यक्त किया।
निर्वाचन परिणामों के अनुसार निम्न पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य विजयी घोषित किए गए—
नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण
श्री अनिल दुबे – अध्यक्ष
श्री हेमंत सिरसट – उपाध्यक्ष (आयकर)
श्री संदीप गुप्ता – उपाध्यक्ष (जीएसटी)
श्री संजय कछावा – सचिव
श्री नीरज सोनी – सह सचिव
श्री अंशुल अग्रवाल – कोषाध्यक्ष
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य
श्री अनिल अग्रवाल
श्री दिलीप शिवहरे 
श्री बी. बी. त्यागी
श्री शरद बाकलीवाल
श्री देवेन्द्र चतुर्वेदी 
श्री पंकज गोयल
श्री मयंक गर्ग
श्री देवदत्त चौरसिया 
श्री रविन्द्र गुप्ता
विशेष उल्लेखनीय है कि श्री अनिल दुबे पूर्व कार्यकाल में भी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं तथा सदस्यों ने उनके नेतृत्व एवं कार्यशैली पर पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें वर्ष 2026-2028 के लिए पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया है। उनके पुनर्निर्वाचन से संगठन को अनुभवी एवं प्रभावी नेतृत्व प्राप्त होगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, अधिवक्ताओं एवं कर व्यवसायियों के हितों की रक्षा तथा व्यावसायिक विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
निर्वाचन सम्पन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल दुबे जी द्वारा सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अतिथियों के सम्मान में अध्यक्ष भोज का आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने स्वादिष्ट एवं उत्कृष्ट भोजन का आनंद लिया तथा इस आत्मीय आयोजन के लिए अध्यक्ष श्री दुबे का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ देकर किया गया।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->