कुक्कू के चेंबर चुनाव बढ़ाने के पत्र से बबाल
- 117 सदस्यों में 14 कार्यकारिणी सदस्य भी
(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के चुनावों की घोषणा के पूर्व ही चेंबर कार्यकारिणी सदस्य संजीव अग्रवाल कुक्कू व अन्य 117 सदस्यों के पत्र ने बाबेला मचा दिया है। इन 117 लोगों ने भीषण गर्मी व अन्य कारण देते हुये चेंबर के चुनाव निर्धारित तिथि 18 जुलाई से तीन माह आगे बढ़ाये जाने की मांग की है। पत्र में चेंबर आफ कामर्स के 14 कार्यकारिणी सदस्यों के भी हस्ताक्षर है। अब चेंबर सदस्यों के इस पत्र पर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल व चेंबर सचिवालय ने 4 जून को सायं 4.30 बजे बैठक बुलाई है। जिसमे पत्र पर विचार होगा और इसके लिये 21 दिन का समय देकर असाधारण सभा बुलानी ही पड़ेगी।
चेंबर आफ कामर्स के सूत्रों के अनुसार वैसे चेंबर आफ कामर्स के चुनाव 18 जुलाई से पूर्व कराये जाने थे अब कार्यकारिणी सदस्य कुक्कू सहित 13 अन्य कार्यकारिणी सदस्यों व 103 चेंबर सदस्यों के पत्र ने पूरी चेंबर राजनीति हिला दी है। इससे व्हाईट हाउस और क्रियेटिव हाउस के कर्ताधर्ता भी हिल गये है। इसमे बड़ी बात यह है कि इस पत्र पर पूर्व चेंबर अध्यक्ष विजय गोयल के पुत्र शरद गोयल व भतीजे अखिलेश गोयल, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल, प्रसिद्ध व्यापारी नेता विजय गर्ग के पुत्र वरूण गर्ग व पुत्रवधू दीप्ति गर्ग, पूर्व चेंबर पदाधिकारी रामनिवास अग्रवाल, मोहन माहेश्वरी जैसे दिग्गजों के भी हस्ताक्षर हैं।
यह है पूरे नाम
अब यह पूरी सूची इस प्रकार है - रामनिवास अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश अग्रवाल, पुरूषोत्तम गुप्ता, नमन गुप्ता, यूनीस गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश गुप्ता, द्वारका गुप्ता, मनोज गोयल, अनुव्येध बंसल, शरद गोयल, राजू यादव, दिनेश गुप्ता, कन्हैया मित्तल, रचित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, आयुश, एसएस, बालकृष्ण, लक्ष्मण दास, पूनम अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजेश अग्रावाल, रामबाबू अग्रवाल, हरीओम, संजय गोयल, रविन्द्र सिंघल, पंकज सिंघल, महेश कुमार खरोड़, लक्ष्मीनारायण गर्ग, पंकज अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, मंगल बंधु, संजय श्रीवास्तव, अनुराग बंसल, हनी मंगल, शुभम अग्रवाल, रूचिका अग्रवाल, रिया अग्रवाल, सुरेश बंसल, प्राची, हरिहर शरण गर्ग, बालचंद, सौरभ जैन, राधेश्याम सीताराम, अग्रवाल टिम्बर स्टोर, संजीव अग्रवाल, श्यामलाल रवि कुमार, विजय कुमार गोयल, घनश्याम दास, जयचंद निहालचंद, राजकुमार क्लाथ स्टोर, दीपक साडी सेंटर, अमित कोहली, आकाश गोयल, बालाजी एम्पोरियम, आल इंडिया ज्वैलर्स, अंकित ज्वैलर्स, तिरूपति स्टोन इण्डस्ट्रीज, रामधन रामपाल माहेश्वरी, कालेज बुट हाउस टोपी बाजार, श्री किशन प्रभूयदयाल, लक्ष्मणदास एण्ड ब्रदर्स, शिवागी टिम्बर मार्ट, मुदित ट्रेडर्स, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, नवलक्ष्मी सिक्योरिटीज, पवन ट्रेडर्स, किशोरीलाल चंद्रभान, शिखर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, माखनलाल रद्युवर दयाल, द्वारका प्रसाद बाबूलाल, श्री गणेश हैण्डलूम, दी ग्वालियर सिटीजन, मनोज गोयल, महावीर जैन, विजय जाजू, पूरवी स्टोर, निर्मल कुमार जैन, नरेन्द्र गुप्ता छिरौल्या, विकास गोयल, संजीव कुमार राजीव कुमार आदि।
इधर चेंबर आफ कामर्स के कार्यकारिणी सदस्य व चुनाव अवधि बढ़ाने की मांग करने वाले संजीव अग्रवाल कुक्कू का कहना है कि चेंबर के विधान 12/1, 12/2, 12/3 में स्पष्ट है कि 101 सदस्यों के हस्ताक्षर के बाद तत्काल असाधारण सभा की बैठक बुलाई जाये। जिसमें अध्यक्ष अथवा कार्यकारिणी की सहमति हो। इसके साथ ही 12/3 में स्पष्ट है कि असाधारण सभा की बैठक इस पत्र के पुष्टि के बाद 21 दिन बाद बुलानी ही अनिवार्य है। कुक्कू के इस पत्र के बाद चेंबर ने सिंगल एजेण्डा पर ही बैठक आहूत की है।
हां पत्र आया हैः प्रवीण
वहीं चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल ने दूरभाष पर चर्चा में स्वीकार किया कि यह चेंबर सचिवालय में मिला है। इस संदर्भ में हमने विधि अनुसार कार्यसमिति की बैठक बुलाई है, जो 4 जून को सायं 4.30 बजे चेंबर भवन में होगी। डा. अग्रवाल ने कहा कि इस संदर्भ में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता । बैठक में ही इस पर चर्चा होगी।