विश्वनाथ,सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार अहिल्याबाई ने कराया- जयवीर भारद्वाज
हिंदू महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती मनाई,
ग्वालियर। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थल पर हिंदू महासभा ने माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए हिंदू हितेषी कार्यों का स्मरण किया। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि अहिल्याबाई ने मुगल शासको को हिंदू विरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष किया। काशी विश्वनाथ एवं सोमनाथ प्रसिद्ध मंदिरों का जीर्णोद्धार राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था । उनकी प्रतिमा स्थल पर हिमालय अपना करने वालों में हिंदू महासभा के युवक हिंदू महासभा के जिला संगठन मंत्री रोहित जाटव, जतिन जाटव, श्याम श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता देवांश बाथम रामनिवास जाटव सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन धर्मेंद्र बरेलिया ने किया।