उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ राकेश अग्रवाल इंदौर में सम्मानित

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की इंदौर में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल को समाज हित में निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर डाॅ राकेश अग्रवाल ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। 
ज्ञात हो कि डॉ राकेश अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अभी तक प्रदेश के 20 जिलों में संगठन का विस्तार कर चुके हैं तथा गृह नगर ग्वालियर में दि ग्रेट महाराजा अग्रसेन शो का ऐतिहासिक आयोजन करा चुके हैं तथा आगामी 7 जून को संस्कृति बैंकेट हाल में अग्रवाल समाज की वैभवशाली, समृद्धशाली और ऐतिहासिक वैवाहिक परम्पराओं को सहेजने के उद्देश्य से एक कार्यशाला धरोहर का आयोजन करने जा रहे हैं जिसमें एक डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन तथा उक्त विषय पर एक पुस्तक अग्रवंश परिणय संस्कार का विमोचन किया जायेगा।

posted by Admin
118

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->