चेम्बर चुनावः व्हाईट हाउस के तीन प्रत्याशियों का ऐलान, प्रवीण का टिकट कटा

- पारस अध्यक्ष, दीपक सचिव और मनोज को कोषाध्यक्ष के लिये उतारा
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के होने वाले चुनाव के लिये अब हलचल बढ़ने लगी है। क्रियेटिव हाउस टिकट बांटने को लेकर जहां माथापच्ची कर रहा है। वहीं बुधवार को अचानक व्हाईट हाउस ने अपने तीन प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। व्हाईट हाउस ने अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल का टिकट काटते हुये प्रसिद्ध व्यवसायी पारस जैन को मैदान में उतारा है। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिये मनोज अग्रवाल बाबा और सचिव पद के लिये पुनः दीपक अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अचानक बिना चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद भी व्हाईट हाउस द्वारा उम्मीदवार घोषित किये जाने से व्यापारी वर्ग और क्रियेटिव हाउस अचंभित है। वहीं वर्तमान लोकप्रिय अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल अपना टिकट कटने से मायूस है। 
यहां बता दें कि पहले व्हाईट हाउस के टिकटों को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ही एक तरह से फाइनल किया जाता था। लेकिन इस दफा जिस तरह से डा. प्रवीण अग्रवाल जो सिंधिया और उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर खेमे के है उनका टिकट कटना बहुत ही अचंभा भरा निर्णय है। प्रवीण अग्रवाल काफी लोकप्रिय और व्यापारी हित के लिये सदैव समर्पित रहने वाले व्यापारी नेता है। वहीं पारस जैन को व्हाईट हाउस का टिकट मिलने से अब स्पष्ट है कि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी चेम्बर चुनावों में सक्रिय है। श्री तोमर के करीबी पारस जैन को व्हाईट हाउस का अध्यक्षी का टिकट मिलना बड़ी बात है। विधानसभा अध्यक्ष के बिटो से ही डा. प्रवीण अग्रवाल की छुटटी होना माना जा रहा है। वहीं पारस जैन को उम्मीदवारी मिली है। इसके अलावा लोकप्रिय सचिव दीपक अग्रवाल पुनः सचिव पद ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं मनोज अग्रवाल बाबा को व्हाईट हाउस द्वारा कोषाध्यक्ष पद पर टिकट दिया गया है। इस तरह चेंबर चुनावों की तारीखों का ऐलान भले ही नहीं हुआ हो, लेकिन व्हाईट हाउस ने तीन मुख्य उम्मीदवार घोषित कर सबको हैरान कर दिया है। वहीं सबसे बड़ा झटका डा. प्रवीण अग्रवाल और उनके  समर्थकों को लगा है। प्रवीण के टिकट कटने से उनके समर्थक मायूस और बेचैन है। व्हाईट हाउस की  बैठक में व्हाइट हाउस के संयोजक जीएल भोजवानी,  वीके  गंगवाल,  अरविंद अग्रवाल,  प्रवीण  अग्रवाल,  पीताम्बर लोकवानी, हरिबाबु  अग्रवाल, वसंत अग्रवाल, सुनील अग्रवाल सनी , प्रकाश रोहिरा सहित सभी बाजारो के प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित थे, अभी बाकी 3 पोस्ट हेतु चयन प्रकिया आगामी बैठक में तय होगी। 

posted by Admin
339

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->