जागृति नगर और नयापुरा में 7 महीने पुरानी पानी की समस्या दूर, बिछाई गई 120 मीटर नई पाइपलाइन

ग्वालियर। शहर के वार्ड क्रमांक 37 के अंतर्गत आने वाले जागृति नगर और नयापुरा क्षेत्र के नागरिकों की पिछले 7 महीनों से चली आ रही गंभीर जलप्रदाय समस्या का नगर निगम द्वारा स्थायी निराकरण कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब क्षेत्रीय जनता को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया है।
अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम ने बताया कि वार्ड कमांक 37 के अन्तर्गत जाग्रति नगर एवं नयापुरा क्षेत्र विगत 07 माह से जल प्रदाय की समस्या बनी हुई थी समस्या के समाधान संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री प्रवीण दीक्षित एवं सहायक यंत्री तथा क्षेत्रीय उपयंत्री के साथ जाकर समीक्षा की गई तथा पेयजल समस्या के स्थायी निराकरण हेतु कार्य कराये गए। जिसमें उक्त क्षेत्र में अनाज मंडी के पास 6 इन्ची की पेयजल लाइन में पत्थर भरे होने के कारण लाइन चौक पायी गई जिसके संबंध में उक्त लाइन को तत्काल बदलने के निर्देश दिए जाकर 120 मीटर नवीन पाइप लाइन बिछाई जाने का कार्य कराया गया। साथ ही उक्त क्षेत्र में 4 इंची की पेयजल लाइन भी चौक होना पायी गई जिसकी सफाई हेतु जगह-जगह गड्डे लगाए जाकर सफाई का कार्य पूर्ण कराया गया। इसके साथ ही  ए.बी. रोड की जल प्रदाय व्यवस्था हेतु रात्रि 3 बजे गल्ला मंडी के सामने से बिछी लाइन से राइडर कनेक्शन का कार्य किया गया। कार्यवाही संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री प्रवीण दीक्षित, सहायक यंत्री अवनीश गुप्ता एवं उपयंत्री कपिल कुशवाह के भरपूर प्रयास से किये जाने पर क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सका। 

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->