ग्वालियर। मानसून को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा नालों की सफाई का विशेष अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नालों की सफाई व्यवस्था का अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने दक्षिण विधानसभा नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 54 में एसएएफ नाला सफाई कार्य को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को नाला सफाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। जिससे समय पर नाले की सफाई हो सके। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 55 वकील कॉलोनी अवाडपुरा में नाले को मैन्युअल साफ किये जा रहे कार्य को देखा। साथ ही वार्ड क्रमांक 37 में लक्ष्मीगंज श्मशान के मोड़ से लेकर आराधना गार्डन तक मैन्युअल नाला गैंग द्वारा नाला सफाई, वार्ड क्रमांक 52, 13 बटालियन स्थित नाले को पोकलेन मशीन द्वारा सफाई कार्य एवं वार्ड क्रमांक 51 सैनिक कॉलोनी सिकंदर कंपू में स्थित नाले को मशीन द्वारा साफ किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म कुमार पमनानी आदि उपस्थित रहे।