भारतीय योग संस्थान के चुनाव संपन्न, पवन जिला प्रधान बने

ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान,मध्यप्रदेश प्रांत ग्वालियर दक्षिण में जिला चुनाव प्रक्रिया सनवैली योग साधना केंद्र न्यू सिटी सेंटर पर प्रांतीय प्रधान लक्ष्मण सिंह परिहार, प्रांतीय मंत्री, बालकृष्ण अग्रवाल, प्रांतीय विस्तारक दिनेश शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें पवन कुमार गुप्ता को सर्व सम्मति से जिला प्रधान की जिम्मेदारी दी गयी, उनकी टीम में जिला मंत्री राजेश वर्मा, जिला संगठन मंत्री रेखा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से वैष्णवी नगर क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रधान प्रतिभा चैहान, क्षेत्रीय मंत्री विजय धाकड़, शारदा नगर क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रधान रमा सक्सेना, क्षेत्रीय मंत्री रेखा गुप्ता, अंबिका नगर क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रधान संध्या सक्सेना, क्षेत्रीय मन्त्री स्वाति थम्बट को नियुक्ति किया गया।
जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक कपूर, आरसी अमलानी व मुकुल मित्तल को मनोनीत कियागया। बैठक में जिला के समस्त सक्रिय साधना केंद्रों के केन्द्र प्रमुख सुदीप नागर, ममता दुबे, अशोक गुप्ता, चंद्र केतु नीखरा, आर सी अमलानी, अशोक अगीचा, ममता गर्ग, बंदना सिसोदिया, क्षेत्रीय विस्तारक केआर टोपरे, जीएस छावड़ा, एचएम सिकरवार, वंदना चतुर्वेदी, मधु गुप्ता, बसंत वर्मा सहित अन्य साधक सम्मिलित हुए। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने दी है।                           

posted by Admin
67

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->