महंगाई और बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ हर बूथ तक संघर्ष करेगी महिला कांग्रेस

ग्वालियर। कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती मीनू परिहार की अध्यक्षता एवं महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी श्रीमती शांति कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, महिलाओं की समस्याओं एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में महिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत महिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अनेक महिलाओं एवं बहनों ने अपने बायोडाटा प्रभारी श्रीमती शांति कुशवाह के समक्ष प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान सभी महिलाओं ने श्रीमती शांति कुशवाह का जोरदार स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती मीनू परिहार ने कहा कि आज देश और प्रदेश की महिलाएं महंगाई, बेरोजगारी और असुरक्षा से परेशान हैं, लेकिन भाजपा सरकार केवल झूठे प्रचार और इवेंट बाजी में व्यस्त है। महिला कांग्रेस घर-घर और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर महिलाओं की आवाज बुलंद करेगी तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
महिला कांग्रेस जिला प्रभारी श्रीमती शांति कुशवाह ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार, महंगाई और सामाजिक असमानता लगातार बढ़ रही है। रसोई गैस, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। बैठक में महिला कांग्रेस की विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->