कांग्रेसियों ने पं. नेहरू को अर्पित की पुष्पांजलि

ग्वालियर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनो ने कंपू स्थित नेहरू उद्यान में स्थापित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर नमन किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेहरू जी ने स्वाधीनता आंदोलन में अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने में अलग-अलग समय पर अपने जीवन के लगभग 9 वर्ष जेल में बिताए और आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक महान लोकतंत्र दिया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, संजय सिंह राठौर, इब्राहिम पठान, चतुर्भुज धनोलिया, देवेन्द्र चैहान, योगेन्द्र सिंह नौनेरा, अशोक सिकरवार, रामबाबू श्रीवास, हरेन्द्र गुर्जर, दर्शन मिश्रा, रामनरेश परमार, ओमप्रकाश राजपूत, पिंकी पंडित, विजय सिंह कुशवाह, पूरन सिंह कुशवाह, दिनेश पांडे पट्टू, रमेश भारती, महेश मधुरिया सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->