- संगीतमयी सुंदरकाण्ड पाठ का हुआ आयोजन
ग्वालियर | म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री का 121वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| इस बार का स्थापना दिवस भक्तिमय स्वरूप में मनाया गया| स्थापना दिवस के अवसर पर पं. अंकित शर्मा द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया गया| तदुपरांत सायं सदस्यों द्वारा भोजन-प्रसादी के रूप में स्वरूचि भोज का आनंद लिया गया| इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल सहित संस्था के पूर्व पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी समिति सदस्यगण, चेम्बर सदस्यगण एवं उनके परिजन काफी संख्या में उपस्थित रहे|