भारतीय मुद्रा पर गांधी नहीं,गौ माता का चित्र हो- चक्रपाणि महाराज
पार्षद संध्या शर्मा ने सदस्यता ग्रहण की, दायित्व सौंपे,
ग्वालियर । अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि आसन्न से साधु संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट, जगतगुरु श्री चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि भारतीय मुद्रा नोटों से गांधी जी का चित्र हटा कर गौ माता का चित्र केंद्र सरकार को लगाना चाहिए। हिंदू महासभा देश भर में गांधी का चित्र रहकर गौ माता का चित्र लगाने एवं स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर जी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर 28 मई से हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
मुख्य वक्ता अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 715 सौ वर्ष के बाद धार भोजशाला में हिंदुओं की सत्य की जीत हुई है हिंदू महासभा ने लंबे समय से बगलामुखी सरस्वती जी कि लंदन से मूर्ति लाने की मांग कर रही है लेकिन सरकार उसे पर ध्यान नहीं दे रही।
धवा डबरा की पार्षद संध्या शर्मा जी को अखिल भारत हिन्दू महासभा की सदस्यता संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने ग्रहण कराई।
, युवक हिन्दू महासभा के जिला युवक अध्यक्ष आनंद माहौर, युवक जिला महामंत्रीधर्मेंद्र बरेलिया, युवक संगठन मंत्री रोहित जाटव, युवक प्रवक्ता राहुल गुप्ता, महिला हिन्दू महासभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती राधा गुप्ता को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपे।
जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
संचालन देवेंद्र कुमार पाठक ने किया।