MPCCI के 121वें स्थापना दिवस पर संगीतमयी सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन 26 मई को
ग्वालियर| म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवा 26 मई को दोपहर 3:30 बजे से ‘चेम्बर भवन’ में संगीतमयी-सुंदरकाण्ड का पाठ सुंदरकाण्ड वक्ता-पं. अंकित शर्मा जी द्बारा किया जायेगा| चेम्बर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल द्बारा चेम्बर के समस्त सदस्य महानुभावों से उक्त आयोजन में पधारने की अपील की है|