विभागीय परियोजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो यह सुनिश्चित करें: सिलावट

ग्वालियर।  प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्वालियर प्रवास के दौरान मुरार सर्किट हाउस में जल संसाधन विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी के साथ किया जाए ताकि किसानों को कृषि हेतु समय पर और पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जा सके। 
मुरार सर्किट हाउस में आयोजित हुई विभागीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री सिलावट ने विभाग के लघु, मध्यम एवं वृहद परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को सभी परियोजनायें समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे निरंतर परियोजनाओं के निर्माण कार्य का अवलोकन करें और प्रत्येक माह की प्रगति का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो निर्माण एजेंसियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। 
जल संसाधन मंत्री सिलावट ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सर्वोच्च प्राथमिकता का अभियान है। इस अभियान के तहत विभागीय स्तर पर सम्पूर्ण जिले में कार्य हाथ में लिए जाएं। विभागीय जलाशयों की साफ-सफाई के साथ-साथ वृहद वृक्षारोपण के कार्य भी हाथ में लिए जाएं। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का सहयोग भी अवश्य लिया जाए। अभियान के तहत विभागीय नहरों की साफ-सफाई का कार्य भी हाथ में लिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि बरसात के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो, यह भी विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। विभागीय अधिकारियों ने बैठक में विभाग द्वारा संचालित सभी परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->