बजरंग वाहिनी दल में प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां

हिंदुत्व की विचारधारा को समर्पित एवं राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय राजनीतिक संगठन बजरंग वाहिनी दल द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश स्तर पर दो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए डॉ. वैभव शुक्ला को मध्यप्रदेश का प्रदेश प्रधान महासचिव तथा नरसिंह ठाकुर को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों की घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एड. आलेख शर्मा की अनुशंसा पर की गई। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने दोनों पदाधिकारियों के लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्य, संगठनात्मक क्षमता एवं हिंदुत्व के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

डॉ. वैभव शुक्ला लंबे समय से सामाजिक एवं वैचारिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा सामाजिक समरसता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को संगठन में विशेष पहचान प्राप्त है। वहीं नरसिंह ठाकुर ने भी संगठन के विभिन्न अभियानों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को प्रदेशभर में और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही हिंदुत्व, राष्ट्रवाद एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा एवं गति प्रदान करेंगे।

 प्रदेश अध्यक्ष एड. आलेख शर्मा ने कहा कि संगठन निरंतर हिंदुत्व, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. वैभव शुक्ला एवं नरसिंह ठाकुर को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा हिंदुत्व की विचारधारा को और अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->