- 18 का काटा वेतन, 31 को नोटिस जारी
ग्वालियर। वित्तीय वर्ष में जलकर की वसूली लक्ष्य से कम रहने पर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने पीएचई विभाग के 7 कर्मचारियों का 7 दिन का एवं 11 कर्मचारियों का 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, साथ ही 31 कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी किए गए नोटिस अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जलकर वसूली का लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 15 प्रतिशत अधिक रखा था। जलकर वसूली को लेकर नगर निगम आयुक्त ने विगत दिनों समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में पाया कि कई कर्मचारियों ने अपने टारगेट के अनुरूप जलकर वसूली नहीं की है। इसके चलते नगर निगम आयुक्त ने निर्धारित किया था, जिसके अनुरूप वसूली नहीं की गई। इसके चलते निगम आयुक्त संघ प्रिय ने 7 कर्मचारियों का 7 दिन का एवं 11 कर्मचारियों का 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, जबकि 31 कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र एवं चेतावनी पत्र जारी किया है। इन अधिकारियों ने वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में पांच लाख से कम वसूली की।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur