ग्वालियर पुलिस की सराहनीय पहलः दो महीने में 1.41 करोड़ के 571 मोबाइल खोज असली मालिकों को सौंपे

ग्वालियर। मोबाइल गुम होने के बाद परेशान लोगों के चेहरों पर बुधवार को उस समय मुस्कान लौट आई जब पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुये मोबाइलों को तेरा तुझको अर्पण अभियान के तहत पिछले दो महीनों में देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से 571 गुम मोबाइल खोज निकाले। इन मोबाइलों की कीमत करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपए बताई गई है। बरामद मोबाइल बुधवार को उनके असली मालिकों को सौंपे गए तो उनके चेहरे पर अलग ही प्रकार की खुशी दिखाई दी।  
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2026 में अब तक कुल 1122 मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 2 करोड़ 74 लाख रुपए है, बरामद किए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2025 में 1503 मोबाइल, करीब 3 करोड़ 72 लाख रुपए कीमत के पुलिस की सायबर सेल ने खोजे हैं। एसएसपी ने मोबाइल ट्रेस करने के लिए एएसपी विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर और जयराज कुबेर को अपने-अपने क्षेत्रों में गुम मोबाइल ट्रेस कराने के निर्देश दिए गए थे। साइबर सेल की टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई शुरू की। जिसमें साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रजनी सिंह रघुवंशी और उनकी टीम ने मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदनों पर तेजी से काम करते हुए मोबाइल ट्रेस किए और मोबाइल धारकों को सौंप दिये। 
मोबाइल वापस पाने वालों में सरकारी शिक्षिका सपना श्रीवास्तव, पार्ले कंपनी में कार्यरत आकाश राठौर, पंजाब रेजीमेंट में पदस्थ आर्मी जवान रामकुमार राजावत, जिला पंचायत कार्यालय के कर्मचारी मनीष मौर्य, घरों में काम करने वाली पुष्पा बाथम और एमआईटीएस कॉलेज के छात्र अजय सिंह शामिल रहे। गौरव जैन, गौरव करासिया, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, आशीष उपाध्याय और डायल-112 चालक सतेन्द्र यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन लोगों ने लावारिस मोबाइल मिलने पर उन्हें साइबर सेल में जमा कराया था। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने मोबाइल बरामद करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->