स्वच्छता हो हमारी आदत में शुमार: जीडीए अध्यक्ष भदौरिया

ग्वालियर ।  स्वच्छता हम सभी की आदत में होनी चाहिए, जिस जगह स्वच्छता होती है वहां पर लक्ष्मी माता का वास होता है। इसके साथ ही मनुष्य को बीमारियां नहीं होती हैं। गंदगी बीमारियों का घर है, जबकि स्वच्छता में निरोगता का वास है। वार्ड क्रमांक 7 में स्थित देश के सबसे बडे स्वच्छता संवाद में यह बात जीडीए अध्यक्ष मधुसुदन भदौरिया ने कही। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती मोनिका मनीष शर्मा, ब्रांड एंबेसडर श्रीमती डॉ प्रियवंदा भसीन, सहित क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे। 
स्वच्छता संवाद को संबोधित करते हुए पार्षद श्रीमती मोनिका मनीष शर्मा ने कहां कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारी प्रकृति को नष्ट कर रही है। यह खेत, पानी, मिट्टी सब को खराब कर रही है। इसलिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। घर से बाहर निकले तो एक कपडे का थैला साथ लेकर जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रांड एंबेसडर श्रीमती डॉ प्रियवंदा भसीन ने कहा कि हम आज भी गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कर नहीं देते हैं, हम सभी को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करने का महत्व समझना होगा।  स्वच्छता संवाद के दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->