*विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने अध्यक्ष कैलाश यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने भेंट की

*विधानसभा अध्यक्ष  तोमर के निवास स्थान पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष  कैलाश यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  पवन पाटीदार ने भेंट की, सर्वप्रथम मंशापूर्ण हनुमान जी के दर्शन कर, वरिष्ठ राजनेता पंडित मुरारी लाल दुबे के निवास पर पहुंचकर स्वास्थ्य हाल जाना,जिवाजी क्लब में सुंदरकांड एवं में कबीर आश्रम थाटीपुर संगीतमय कथा में की आरती ,*
    
ग्वालियर :- भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए एवं वरिष्ठ राजनेताओं से निवास स्थान पर भेंट की l
   विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने सर्वप्रथम प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पड़ाव ग्वालियर पहुंचकर भगवन के दर्शन कर पूजा अर्चना की l
      विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की सप्त दिवसीय की संगीत में कथा स्थान:- कबीर आश्रम थाटीपुर ग्वालियर पहुंचकर कथा श्रवण की एवं अंत में आरती में शामिल होकर धर्म लाभ लिया l
    विधानसभा अध्यक्ष  तोमर ने जीवाजी क्लब ग्वालियर में आयोजित सामूहिक सुंदर कांड कार्यक्रम में शामिल हुए और हनुमान जी महाराज के दर्शन कर धर्म लाभ लिया जीवाजी कला पहुंचने पर जीवाजी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष जी का पुष्प माला एवं गुलदस्ते भेंट कर अभिवादन किया l
    तोमर ने मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश शासन श्री कैलाश जाटव जी से आज ग्वालियर प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के निवास स्थान 29 रेस कोर्स रोड ग्वालियर पर पहुंचकर भेंट की और विधानसभा अध्यक्ष जी का गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया श्री तोमर जी ने भी श्री जाटव का गमछा पहनकर अभिनंदन किया l
    तोमर  से मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी (नीमच) ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ ग्वालियर प्रवास के दौरान भेंट कर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया उन्होंने भी गमछा पहनाकर अभिवादन किया l
     विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह जी तोमर ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग के वरिष्ठ राजनेता पंडित मुरारी लाल दुबे एडवोकेट के सिटी सेंटर स्थित निवास पर पहुंचकर भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं निवास पर मौजूद श्री दुबे की सुपुत्री श्रीमती वंदना दंडोतिया एवं एडवोकेट श्रद्धा दुबे के साथ पारिवारिक चर्चा की l
         विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिकरवार के गांधी रोड स्थित निवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक चाय पर चर्चा कर अल्पहार किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l
       भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ने आज ग्वालियर से चलकर शिवपुरी पहुंचे जहाँ शिवपुरी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी जौली मंगल के छोटे भाई स्वर्गीय ओम प्रकाश मंगल जी के निधन पर आज उनके निवास स्थान सराफा बाजार शिवपुरी पहुंचकर अपनी ओर शौक व्यक्त किया l
        इस अवसर पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, डॉक्टर ,अजय खेमरिया मध्यप्रदेश आयुक्त दिव्यांगजन, शिवपुरी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक गुना राजेंद्र सिंह सलूजा, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन ग्वालियर, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट विकास जैन , भाजपा जिला शिवपुरी पूर्व महामंत्री गण सोनू बिरथरे, सोनू खटीक, राजकुमार खटीक, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा पूर्व पार्षद रिंकू परमार ,वरिष्ठ भाजपा नेता गण ग्वालियर कप्तान सेंसारी, महेंद्र सेंगर,राजेश दुबे ,अर्पित भार्गव, मोनू कंसाना ग्वालियर,सहित अन्य समाज सेवी संगठनों के पदाधिकारी गण मौजूद थे l
   

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->