रेल स्प्रिंग कारखाना सिथौली में स्थापना दिवस पर रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली, ग्वालियर में 13 मई 2026 को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, ग्वालियर के सहयोग से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर मध्य रेलवे  जोनल मुख्यालय के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के नेतृत्व, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर  ए. के. द्विवेदी जी  के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य कारखाना इंजीनियर रजनीश बंसल के कुशल संचालन से सम्पन्न हुया । साथ ही शिवाजी कदम , मुख्य कारखाना प्रबंधक एवं भानु प्रताप सिंह जी,   उप मुख्य यांत्रिक अभियंता, रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली के समर्पित प्रयासों से यह कार्यक्रम संभव हो सका है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, ग्वालियर के सचिव नवल किशोर शुक्ला एवं उनकी टीम का अभूतपूर्व योगदान रहा । 
इस पुनीत सामाजिक कार्य में कारखाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 39  व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया एवं 80 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंदों की सहायता करना था । कार्यक्रम में रेलवे मेडिकल हॉस्पिटल सिथौली यूनिट एवं अपोलो हॉस्पिटल ग्वालियर  के डॉक्टरों एवं उनकी टीम ने सराहनीय योगदान दिया तथा डॉ. अमित जाटव जी एवं डॉ. प्रखर रावत जी के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया । डॉक्टर ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। डॉक्टरों की टीम द्वारा कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम के सफल एवं सराहनीय निष्पादन में धनंजय रहालकर, सहायक कारखाना प्रबंधक, रमेश कुमार हनोटे, सहायक रासायन एवं धातु कर्मज्ञ, ललित कुमार जैन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता एवं दयाशंकर मिश्रा, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने हेतु कारखाना परिसर में विकसित 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल के मियावाकी गार्डन में 50 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। यह पहल जैव विविधता संवर्धन एवं स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर में वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वोत्कृष्ट निष्पादन के लिए रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली, के कर्मचारियों क्रमश: हेमंत सक्सेना, सुभाष मीना, चेतन शर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, एस के गुप्ता, श्रीमति सरिता साहू, राजेश गोडीया,  प्रवीण गौतम, मति रिचा दुबे, इजराइल अहमद सिद्दीकी एवं बांदा/ झांसी डिवीजन के कर्मचारी श्रीमति सोनी देवी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एवं एवं कुल 8000 रुपये केश अवॉर्ड वितरित किये गए । कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता एवं वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों में निरंतर सहभागिता का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, ग्वालियर, रेलवे मेडिकल टीम तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->