राजमाता माधवीराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भजन संध्या होगी
ग्वालियर। राजमाता माधवीराजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन 15 मई को सायंकाल 5ः30 बजे से अम्मा महाराज की छत्री स्थित विष्णु मंदिर में किया गया है। इससे पहले शहरवासी कै. राजमाता माधवीराजे सिंधिया को छत्री पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक अंकित कैलासिया द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली अर्पित की जाएगी। इससे पहले प्रातः 10 बजे कैलासवासी माधवराव सिंधिया की छत्री स्थित शिवजी पर अभिषेक किया जाएगा। साथ ही दरिद्र नारायण लोगों को भोजन भी कराया जाएगा।
पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं बालखाण्डे ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चारों धर्मो के धर्म गुरू संतकृपाल सिंह महाराज, शहरकाजी अब्दुल अजीज कादरी, ढोली बुआ महाराज, महामंडलेश्वर रमेशलाल महाराज, सरदार बलजीत सिंह, फादर संजय भौसले को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा। राजमाता की द्वितीय पुण्य तिथि पर शहर में भी विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। जिसमें हिमांशु खत्री एवं शिल्पा खत्री द्वारा दोपहर 12ः30 बजे स्वर्ग सदन आश्रम गुडागुडी का नाका में पुष्पांजली सभा एवं भोजन वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। पार्षद मोहित जाट द्वारा स्वर्ग सदन आश्रम में सांयकाल 4 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भण्डारा का आयोजन किया गया है। कोरी समाज मंदिर स्थित स्कूल में बच्चों के पढ़ने के लिए 10 टेबल-कुर्सी एवं ब्लेक बोर्ड प्रदान करेगा। परमार्थ आश्रम में वरिष्ठ लोगों के लिए वाटरकूलर एवं हाई मास्क भी प्रदान किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष अमर कुटे द्वारा सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पीटल में मरीजों को भोजन वितरण किया जाएगा। जनकताल स्थित गौशाला में गायों को घास एवं चारा अर्पित की जायेगी। गुड्डू वारसी पूर्व पार्षद, मुक्तेश जैन, रूचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग, डाॅ. नरेश देव द्वारा गायों की सेवा की जाएगी। सुरेश पहलवान द्वारा 1000 बिस्तर के हाॅस्पीटल में मरीजों को भोजन वितरित किया जाएगा।