तिघरा जलाशय में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए संयुक्त टीम ने किया बोट क्लब का निरीक्षण
ग्वालियर। तिघरा जलाशय में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा बोट क्लब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने तिघरा डैम स्थित बोट क्लब के सुरक्षा प्रबंधन का सूक्ष्मता से जायजा लिया। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। संयुक्त टीम ने लाइफ जैकेट की उपलब्धता, बोट संचालन की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों सहित अन्य सुरक्षा उपायों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसडीआरएफ, सीएसपी एवं ईएंडएम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।