sandhyadesh

ऊर्जा मंत्री तोमर विभिन्न बस्तियों में पहुँचे, सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर जताई नाराजगी

ग्वालियर ।  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से उपनगर ग्वालियर में “आपका सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कड़ी में मंत्री श्री तोमर शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर के वार्ड 36 स्थित पीजीव्ही कॉलेज जीवाजीगंज क्षेत्र में इस कार्यक्रम के तहत पहुँचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर सीधा संवाद किया और उनकी तकलीफों का स्थल पर ही यथासंभव समाधान कराया। 
इस दौरान कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने नाराजगी जताई और नगर निगम के अधिकारियों को यहां की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय निवासियों से कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का पहला कदम है। अपने घर-प्रतिष्ठान के आस-पास के क्षेत्र को साफ रखें, ग्वालियर को हरा-भरा बनाएं। स्वच्छ हाथ, स्वस्थ शरीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि धूल-मिट्टी को साफ़ करने के लिए हमें स्वयं झाडू उठाकर स्वच्छता अभियान को पूरे ग्वालियर के लिए एक जन-आंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने नारा लगाया कि “न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।" ऊर्जा मंत्री ने लोगों को स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया और हर एक से यह अनुरोध किया कि वो अन्य लोगों को इस पहल में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार 01 मई को सुबह 9 बजे उप नगर ग्वालियर के वार्ड 36 स्थित पीजीव्ही कॉलेज जीवाजी गंज मुख्य द्वार पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा बिजली, पानी, सीवर, साफ-सफाई से सम्बन्धित शिकायतों का समाधान निर्धारित समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने सिकरवारी मोहल्ला, न्यू शांति नगर, धोबी घाट, हजारेश्वर महादेव मंदिर, बड़े महादेव मंदिर, अनुसूचित जाति बस्ती से होते हुए जलाल खां की गोठ इलाकों में भी आपका सेवक आपके द्वार अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड भ्रमण के दौरान दोपहर का भोजन बाल्मीकि समाज के अशोक खरे के यहाँ भोजन किया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत ट्रांसफार्मर के चारों ओर जाली लगाने तथा नीचे हो गईं विद्युत लाइनों को ठीक कराने के निर्देश भी दिए।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->