sandhyadesh

मिनी तरण पुष्कर में युवाओं की बढ़ती रौनक, तैराकी का ले रहे भरपूर आनंद

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संचालित दीनदयाल नगर स्थित मिनी तरण पुष्कर इन दिनों युवाओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचकर तैराकी का आनंद ले रहे हैं और अपनी फिटनेस को भी बेहतर बना रहे हैं।
सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव ने बताया कि मिनी तरण पुष्कर का नियमित संचालन किया जा रहा है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय का विशेष प्रबंधन किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि तैराकी के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक किसी भी समय युवा आकर स्विमिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक भी यह सुविधा उपलब्ध है। वहीं महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम 5 बजे से 5:45 बजे तक विशेष रूप से महिलाओं के लिए अलग बैच निर्धारित किया गया है। नगर निगम द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ इस तरण पुष्कर का संचालन किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले युवाओं और नागरिकों को एक सुखद अनुभव मिल रहा है। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा संचालित यह मिनी तरण पुष्कर न केवल मनोरंजन का साधन बन रहा है, बल्कि युवाओं को तैराकी जैसे महत्वपूर्ण खेल के प्रति प्रेरित भी कर रहा है।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->