गिरिराज, मधु को ब्रह्म रत्न सम्मान; अशोक शर्मा का स्वागत हुआ
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर चक्रधर सभागार में ब्राह्मण समाज परिवार में किसी के भी देवलोकगमन पर त्रयोदशी पर सीमित भोजन कराकर फिजूल खर्च रोककर, अपनों की स्मृति में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में एवं धार्मिक कार्य में धन खर्च करेगा जिससे देवलोकगमन की आत्मा को रचनात्मक कार्य करने से शांति मिले। उक्त संकल्प सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने दिलाया।
कार्यक्रम में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा का स्वागत सकल ब्राह्मण महा समिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, स्वागताध्यक्ष एच.बी. शर्मा, स्वागत मंत्री कृष्ण बिहारी दुबे, अरविंद शुक्ला, राम नारायण मिश्रा, बसंत पाराशर, महेश मिश्रा, श्याम बाबू शर्मा, मुन्नालाल शर्मा आदि ने किया। इस दौरान पंडित गिरिराज गुरुजी एवं कथावाचक मधु दुबे को ब्रह्म रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम भगवान चक्रधर एवं श्रीराम दरबार का पूजन हुआ।