sandhyadesh

रात्रिकालीन चौपाल में कलेक्टर श्रीमती चौहान दौलतपुर में हुईं ग्रामीणों से रूबरू


ग्वालियर । आमजनों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने और शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ हितग्राहियों को तत्परता से मिले इस उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान गुरुवार को रात्रिकालीन चौपाल के माध्यम से भितरवार विकासखंड के ग्राम दौलतपुर पहुँचीं और गाँव के मध्य में ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ग्रामीणों से रूबरू होकर रात्रिकालीन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले, इसके लिये ग्राम दौलतपुर पहुँचीं। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, एडिशनल एसपी जयराज कुबेर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव समाधिया थे। रात्रिकालीन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी बात रखी। चौपाल में ग्रामीणों के समक्ष बीपीएल सूची का वाचन भी कराया गया। ग्रामीणों द्वारा गाँव के 5 लोगों को गरीब होने के कारण सूची में जोड़ने की मांग की गई। इसके साथ ही 5 ऐसे लोग जो गांव से बाहर गए हैं अथवा मृत्यु हो गई है उनके नाम हटाने की सहमति भी दी गई। रात्रिकालीन चौपाल में विभागीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर भी ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा है कि जो भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं उनका तत्परता से निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी लोग शांति और सदभाव के साथ रहें, पुलिस उनकी सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो एवं कोई भी जानकारी आपको मिलती है तो तत्काल पुलिस का सहयोग करें। पुलिस आपकी सहायता के लिये तत्पतर है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने भी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। भितरवार विकासखंड के ग्राम दौलतपुर में आयोजित हुई रात्रिकालीन चौपाल में पेंशन योजना के 4 हितग्राहियों सहित अनुग्रह सहायता (संबल) के 2, आयुष्मान कार्ड के 4, नामांतरण के 8, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 5 एवं नि:शुल्क पुस्तक वितरण के 10 हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलाया गया। 

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->