sandhyadesh

शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारीः विवेक शेजवलकर

ग्वालियर। शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, अगर हम सोचे कि नगर निगम अकेले यह कार्य कर सकती है तो यह संभव नहीं है। हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यह बात मंगलवार को पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने माधवनगर में आयोजित स्वच्छता संवाद में कहीं। 
स्वच्छता संवाद को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने सभी से आग्रह किया कि अपने घर से कचरा अलग-अलग कर कचरा गाडी में ही डालें। स्थानीय पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल ने कहा कि नगर निगम की गाड़ियां प्रतिदिन हमारे घर के बाहर आती हैं, हमें सिर्फ कचरा गाडी में डालना है, कई लोग ऐसे हैं जो गाडी के जाने के बाद कचरा बाहर फेंकते हैं, ऐसे लोगों को हमें ही रोकना और टोकना होगा, तभी हमारा शहर साफ व स्वच्छ होगा। नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने आमजनों को नगर निगम द्वारा स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपके घरों से निकले गीले कचरे से नगर निगम जैविक खाद तैयार कर उसका उपयोग शहर को हरा भरा करने में कर रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन जागरूक हो जाएं तो कुछ ही समय में ग्वालियर साफ और स्वच्छ हो सकता है।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->