मधुसूदन एक मई को पदभार सम्हालेंगे
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया संभवतः एक मई को अपना पदभार सम्हालेंगे। मंगलवार को उन्होंने इस प्रतिनिधि से चर्चा में कहा कि अभी वह भोपाल में है और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही अन्य नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। प्राधिकरण अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे व सुधीर गुप्ता भी एक मई को ही पदभार सम्हालेंगे।