भारत विकास परिसद् मध्य भारत उत्तर प्रांत के प्रचार प्रसार प्रांतीय संयोजक (मीडिया प्रभारी) अशोक गर्ग ने बताया की भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला 'सृजन' ग्वालियर शाखा के आतिथ्य में शीतला सहाय सभागार ग्वालियर में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रहलाद सबनानी विभाग संघ संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि भारत को अपनी चिति के अनुसार कार्य करना चाहिए परन्तु हम अपने मूल स्वभाव को भूल गए है लव जिहाद को हमे गंभीरता से लेना चाहिए मुख्य अतिथि द्वारा संपर्क पत्रिका का विमोचन भी किया गया । उन्होंने कहा की व्यक्ति के अंदर निर्णय लेने की क्षमता , एक दृढ़ता ,एक सकारात्मक सोच,समाजिक समरसता होनी चाहिए , भाषा बहुत ही सुदृढ़ और अंदर से इच्छा शक्ति, जिसमें राष्ट्र का निर्माण,परिवार का निर्माण का दृढ़ संकल्प होना चाहिए ।
क्षेत्रीय महासचिव सुधीर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद् की कार्यशाला की उपयोगिता और शाखा संचालन पद्वति के बारे में बताया कहा की हम सामूहिक निर्णय ले यदि कोई सदस्य अच्छे सुझाव देता तो उसको गंभीरता से ले, परिषद में छोटी छोटी बातों का ध्यान दे बड़े उद्देश्य ले कर चले।*।
क्षेत्रीय महासचिव एवं शपथ विधि अधिकारी *अनुप अग्रवाल ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य सेवा को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ना, परिषद एक संस्था नहीं एक विचार धारा है। हमे समाज की रचनात्मक ऊर्जा को सदुपयोग करना चाहिए, अनूप अग्रवाल द्वारा सभी प्रांतीय पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण कराया गया।।प्रांतीय कार्यशाला के संयोजक जी के सूरी ने कार्यशाला के बारे में बताया।इस अवसर पर महिला सहभागिता प्रमुख नेशनल प्रोजेक्ट मेंबर सुश्री संदीप मल्होत्रा ने महिलाओं के लिए अपने विचार रखे राष्ट्रीय गतिविधि सह संयोजक संपर्क रामकुमार चोपड़ा ने बताया की हमे सम्पर्क कैसे बढ़ाएं ।प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन ने कार्यक्रम संयोजन, कार्यकर्ता निर्माण एवम् शाखा संचालन में आने वाली कठनाइयों के बारे बताया । प्रथम सत्र कार्यक्रम को बहुत ही प्रभावशाली संचालन बड़े ही सहजता के साथ संतोष लखोटिया ने किया। कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित किया गया।
इसमें पधारे समस्त पधाधिकारियो का स्वागत किया गया, शाखा के *अध्यक्ष आलोपी बंसल,सचिव, संतोष लखोटिया के साथ ही कार्यशाला संयोजक जी के सूरी* की सभी ने सराहना की ,इस कार्यशाला मे *,, क्षेत्रीय महासचिव सुधीर अग्रवाल क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल रामकुमार चोपड़ा,प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन, अरुण डागा,प्रांतीय महासचिव नीरज जैन तथा सभी क्षेत्रीय एवं नेशनल प्रोजेक्ट मेंबर्स प्रांतीय संयोजक, शाखा पी एस टी आदि की उपस्थित सभी ने इस आयोजन की सरलता को सार्थक एवं गरिमामय बनाया , कार्यशाला का समापन विपिन शर्मा द्वारा आभार एवम् राष्ट्र गांन के साथ किया गया।