sandhyadesh

कमलाराजा चिकित्सालय में मरीजों के लिए 40 कूलर एवं एक वाटर कूलर भेंट किया

- कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान जी की प्रेरणा से सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी एवं उद्योगपतियों ने आगे आकर की अभिनव पहल
- जी.आर. मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. आर. के. धाकड़ ने कमलाराजा अस्पताल को शासकीय नहीं अपितु समाज का बताया और समाज को आगे आकर उसकी देखभाल करनी चाहिए
- रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव नवल किशोर शुक्ला ने समाज सेवियों से आग्रह किया कि वे सेवा के कार्यों में सतत प्रयास करते रहें

 ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन की पहल पर आज समाज सेवी संस्थाएं, व्यापारिक एवं उद्योगपतियों ने 40 एयर कूलर एवं 1 वाटर कूलर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी के हाथ से कमलाराजा चिकित्सालय के मरीजों के लिए डीन डॉ. आर.के. धाकड़ को सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब हमें दानदाता शब्द की जगह और नया शब्द प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि दानदाता ऐसा लगता है कि हम किसी दीन-दुःखी पीड़ित को सहयोग कर रहे हैं, जबकि समाज के ऐसे लोग जो स्वयं अपने जीवन यापन के लिए ईश्वर की कृपा से अभिभूत हैं, जो समाज के अन्य जरूरतमंद लोगों का सहयोग करते हैं और यही कारण है कि समाज के सहयोग से इतना काम हो पाता है। 
 कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने म.प्र. शासन द्वारा शक्ति दीदी प्रोजेक्ट को जो पुरुष्कृत किया है उसके लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान का स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित बीआईएमआर के एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी श्री गोविन्द देवड़ा ने कलेक्टर ग्वालियर के आग्रह पर 500 बैंच और कुर्सियां विद्यालयों में दान की थीं जो कि 10 लाख 25 हजार रुपये उन्होंने दिये थे, उसके लिए आज उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ में आज श्री गोविन्द देवड़ा ने 5000 रुपये प्रतिमाह ग्वालियर सेवाभाव समिति एवं 5 कूलर कैट के माध्यम से दिये जाने की घोषणा भी की। 
 कार्यक्रम में मुकेश थिरानी को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं सभी सहयोगियों को डीन आर.के. धाकड़ ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही सहायक अधीक्षक श्री हितेन्द्र यादव जी का भी सम्मान किया गया। ग्वालियर सेवा भाव समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र गोयल, उपाध्यक्ष एम आर अग्रवाल, सचिव श्री सुनील कुमार सिंहल, कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार अग्रवाल, सह सचिव श्री राजेंद्र कुमार मंगल, कार्यकारिणी सदस्य श्री जुगल गुप्ता, दीपक जैन, कपिल अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, परसोत्तम अग्रवाल, प्रेम मोटर्स रजनीश धमीजा, विशाल विण्डो कूलर दीपक अंजली बत्रा, फूड फॉर नीडी प्रवीण भारद्वाज, एस.आर. एल्यूमीनियम ललित संगीता गुप्ता, समर्पण मनोरमा के जी.डी. लड्ढा, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नीरज चौरसिया, जयहिन्द सिंह परिहार, अद्विक बोहरा, हिमांशु छापरिया, राजीव जैन, मुकेश अग्रवाल, उदित चतुर्वेदी, डॉ. सौरभ खंडेलवाल, मानस कोहली, अंकुर कंसाना आदि को सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम के प्रारंभ में जय संचेती, मुकेश अग्रवाल, उदित चतर्वेदी, एम.एल. गर्ग, दीपक जैन आदि ने अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कैट के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने किया। आभार प्रदर्शन हरिओम चौरसिया द्वारा माना गया। इस अवसर पर विपुल गुप्ता, सचिन राजपूत, राजीव जैन, रमेश गोयल, दीपक बत्रा भी उपस्थित थे।

posted by Admin
83

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->